हरीश द्विवेदी ने रूधौली में किया भाजपा प्रत्याशी संगीता जायसवाल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

 

                         (शैलेन्द्र पाण्डेय) 

रूधौली (बस्ती) । भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद हरीश द्विवेदी ने रुधौली कस्बे में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी संगीता जायसवाल के केंद्रीय कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा लहर चल रही है उन्होने कहाकि भाजपा शासन में गरीबों का विकास हुआ है। भाजपा ने किसानों की आय को दुगनी किया।

इस मौके पर विधायक संजय जायसवाल, भाजपा जिला प्रभारी अशोक सिंह, जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, ब्लाक प्रमुख रामनगर यशकान्त सिंह, हियुवा जिला अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, ब्लाक प्रमुख सल्टौवा दुष्यन्त बिक्रम सिंह, पिछड़ा आयोग सदस्य शिवपूजन राजभर, विधानसभा विस्तारक महाबीर गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार, रामउग्रह जायसवाल, राजकुमार चौधरी, अशोक पाण्डेय, रामस्वरूप कसौधन, राजकुमार सोनी आदि लोग उपस्थित रहे। राष्ट्रीय मंत्री ने महुआर और कुड़ी चौराहे पर जनसम्पर्क किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि जनता का जिस तरह से अपार जन समर्थन मिल रहा है, भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। बस्ती जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी पुन: अपना परचम लहराएंगे।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर