कुछ नहीं करेंगे कुछ पाने के बाद कुछ करने की बात करने वाले नेता : बसन्त चौधरी

 

                            (शैलेन्द्र पाण्डेय) 

रूधौली (बस्ती) । आज लोगों की सोच बदल गयी है। लोग कहते हैं कुछ मिले तो कुछ करूँ। नेता कहता है मुझे सदन में पहुँचा दो, तो मैं विकास करूँगा। ऐसा कहने वाले लोग कभी कुछ नहीं करेंगे। लेकिन कर्मयोगी अपने कर्म पथ पर चलते हुए विकास और निर्माण का काम करता है। आज नेताओं में इस भावना का अभाव हो गया है। लोग स्वार्थ की राजनीति करने लगे हैं।

उक्त बातें 309 रूधौली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी बसन्त चौधरी ने कहीं। उन्होंने कहा कि जितने भी महापुरुष हुए हैं, उन्होंने अच्छे काम किए, वही काम उनकी पहचान बन गई। उनके काम ने समाज को रास्ता दिखाया। कितने ऐसे महापुरुष और नेता हैं जिन्होंने निस्वार्थ भाव से जीवन जिया। लोगों को न्याय दिलाया। सच्चाई के रास्ते पर चलने और धर्म की रक्षा करने का संदेश देने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि अमीर वह नहीं है जिसने बहुत धन अर्जित कर लिया है और आधुनिक संसाधन अर्जित कर लिया है। धनवान वह है जो समाज के काम आए। अच्छी संस्था का निर्माण किया हो, अच्छे स्कूल बनाए हों, अच्छा हॉस्पिटल बनाया हो, लोगों को रोज़गार देने के लिए उद्योग की स्थापना किया हो। वह किसान सबसे अच्छा है जो लोगों को दो वक्त के भोजन के लिए अनाज पैदा करता है। वे सभी लोग अच्छे हैं जो समाज निर्माण के लिए काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि मुझे कुछ मिलेगा तब कुछ करूँगा ऐसी सोच रखने वाले कभी कुछ नहीं करेंगे। सत्ता मिलेगी तो उसका दुरुपयोग करके उसका भोग करेंगे। सत्ता के मद में चूर होकर लोगों के साथ अन्याय करेंगे। इसलिए नेता उसे मानिए जिसके पास विजन हो, जिसकी सोच अच्छी हो और जन कल्याण की भावना हो।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार