राजेन्द्र चौधरी ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

                          (शैलेन्द्र पाण्डेय)

रुधौली (बस्ती) । विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने नगर पंचायत रुधौली में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। समाजवादी पार्टी रुधौली के उम्मीदवार राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की।

राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही प्रदेश में सुशासन ला सकती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में प्रदेश का चहुमुंखी विकास किया।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ, फरेब और बंटवारे की राजनीति करती है।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद, प्रदेश सचिव सीताराम यादव, उमाशंकर यादव, अवधेश यादव, अमित यादव, राजमन चौधरी, फूलचंद्र यादव, लकी, यदुवंश, दिलीप यादव, धर्मराज यादव, गिरीश कुमार, मनोज चौधरी, सुरेंद्र चौधरी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर