भाजपा मण्डल मंत्री अजय पाण्डेय का इस्तीफा

 

                           (शैलेन्द्र पाण्डेय) 

सोनहा (बस्ती) । सोनहा मण्डल के भाजपा मण्डल मंत्री अजय पाण्डेय ने दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरविन्द चौरसिया को दिया।

अजय पाण्डेय ने कहा की उन्होंने विगत ग्यारह वर्ष से भाजपा मे रहते हुए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से भाजपा के लिये काम किया, किन्तु भाजपा के द्वारा लगातार उनको उपेक्षा ही मिली। अब वह और उपेक्षा सहन नहीं कर सकते। इसलिए उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरविन्द चौरसिया को सौंप दिया है।
उनके साथ इस्तीफा देने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं मे सूरज पान्डेय, मण्डल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रजत पाण्डेय, शिवम पाण्डेय, प्रभात पाण्डेय, शिवम जायसवाल, प्रदीप पाठक, रमेश मिश्र, केशवराम पाण्डेय एवं आदर्श आदि लोग शामिल रहे।

      ➖    ➖    ➖    ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार