बसपा के पक्ष में है जनता का मूड : डॉ. आलोक रंजन

 

                              (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। बहुजन समाज पार्टी इस बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। जनता पिछली सरकारों के कामकाज से बेहद दुखी और पीड़ित है।

सुशासन और अपराधों पर लगाम बसपा की सरकार में सभी ने देखा है। जनता का मूड बसपा के पक्ष में है और बसपा बस्ती की पांचों विधान सभा सीटें जीत रही है। ये बातें बस्ती सदर बसपा प्रत्याशी आलोक रंजन ने कहीं। वे क्षेत्र में मतदाताओं से जन सम्पर्क कर रहे थे।

बसपा प्रत्याशी डॉ. आलोक रंजन ने कहा कि सूबे में वर्तमान सरकार में मंहगाई सिर चढ़कर बोल रही है और जनता त्राहिमाम् कर रही है। उन्होंने कहा कि बहन मायावती का कार्यकाल प्रशासन और कानून व्यवस्था की चुस्त दुरूस्त स्थिति का नमूना है। डॉ. आलोक रंजन ने कहा कि बसपा सर्वजन हिताय की भावना से काम कर रही है।
बहुजन समाज पार्टी में एक एक कार्यकर्ता का पूरा सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि जनता बसपा के पक्ष में आ चुकी है और बसपा प्रत्याशी को जिताने के लिए जी जान एक कर दिया है। 

           ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार