जीत के बाद बदल जाएगी महादेवा विस. क्षेत्र की सूरत : डॉ. रेनू

                            (नीतू सिंह) 

बस्ती (उ.प्र.) । महादेवा विधानसभा से समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार दूधराम की बेटी डॉ. रेनू भारती का जनसंपर्क जारी है। डॉ. रेनू ने कहा कि इस बार पिता दूधराम के जीतने के महादेवा विधानसभा क्षेत्र की सूरत बदल जाएगी, जो इस कार्यकाल में बदहाल है।

डॉ. रेनू भारती ने महादेवा विधानसभा क्षेत्र के भेड़वा, अईलिया, सोनहा, कैथोलिया, दोफड़ा, उमरिया चौराहा, गौसाईगंज चौराहे पर जनसंपर्क कर पार्टी उम्मीदवार दूधराम के पक्ष में आशीर्वाद मांगा।
डॉ. रेनू भारती ने कहा कि पूर्व विधायक दूधराम जमीन से जुड़े नेता है, जो धरातल पर रहकर सभी वर्गों का ख्याल रखते हैं। अपने विधायकी के कार्यकाल में दूधराम ने क्षेत्र में काफी विकास किया।
डॉ. रेनू भारती ने कहा कि जिस प्रकार जनता का समर्थन मिल रहा है इससे यह स्पष्ट हो चुका है कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के गठबंधन की सरकार बनेगी।
जन सम्पर्क के दौरान डॉ. रेनू भारती के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लता देवी, दूधराम के चुनाव प्रभारी दिनेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवार दूधराम के पक्ष में जन आशीर्वाद मांग रहे हैं।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर