जनता की कृपा से ऐतिहासिक होगी जीत : दूधराम की जन आशीर्वाद यात्रा

 

                          (नीतू सिंह) 

बस्ती (उ.प्र.) । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी गठबंधन के 311 महादेवा विधानसभा (सु.) से संयुक्त प्रत्याशी दूधराम की जन आशीर्वाद यात्रा का जगह जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया जा रहा है। पूर्व विधायक दूधराम को टिकट मिलने से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह है।

 दूधराम ने कहा है कि कार्यकर्ताओं और मतदाताओं की कृपा से इस बार ऐतिहासिक जीत होगी और प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
आज की जन आशीर्वाद यात्रा में 311 विधानसभा क्षेत्र के महादेवा, पाकरडांड़, महसों, सोनूपार, बररोहिया, बनकटी बाजार, देईसांड़ और बनकटी ब्लाक पर हौसले से लबरेज कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्रीय जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लियाय।
सपा - सुभासपा गठबंधन प्रत्याशी दूधराम के चुनाव प्रभारी दिनेश चौधरी ने कहा कि नेता जी जबतक क्षेत्र के विधायक रहे, जनता को कभी कोई शिकायत नहीं रही। विधायक न रहने के बाद भी हमेशा जनता के साथ रहता हैं। दिनेश चौधरी ने कहा कि इस बार दूधराम जी डेढ़ लाख वोट पाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने वाले हैं। जनता के व्यापक समर्थन से पता चल रहा है कि क्षेत्र के लोग हमें कितना प्यार करते हैं। वर्तमान विधायक से जनता को तमाम शिकायतें हैं।
युवा महिला नेत्री डॉ. रेनू भारती ने कहा कि इस बार जनता तीन मार्च का इंतजार कर रही है। जनता के अपार समर्थन से पता चलता है कि इस बार दूधराम के पक्ष में छड़ी चुनाव निशान का मूड बना चुकी है।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार