सुभासपा - सपा प्रत्याशी दूधराम को स्वागत समारोह में मिला आशीर्वाद

 

                              (नीतू सिंह) 

 बस्ती (उ.प्र.) । जिले की 311 महादेवा विधानसभा क्षेत्र से सुभासपा और सपा के संयुक्त प्रत्याशी दूधराम के स्वागत में क्षेत्र में समर्थकों और कार्यकर्ताओें ने जगह जगह स्वागत किया। संयुक्त प्रत्याशी के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गयी थी। विधानसभा क्षेत्र के दस स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम में लोगों में काफी उत्साह दिखा।



तमाम जगहों पर आयोजित स्वागत समारोह में जन समर्थन के रुप में दूधराम को जनता का आशीर्वाद मिला। स्वागत समारोह में पूर्व विधायक दूधराम ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इन दोनों नेताओं के प्रति कृतज्ञ हूं, जिन्होंने मेरे जैसे आम कार्यकर्ता के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए प्रत्याशी बनाया है।





बता दें कि दूधराम 311 महादेवा विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी से दो बार विधायक रह चुके हैं। क्षेत्र में इनकी काफी लोकप्रियता है। दूधराम के चुनाव अभियान का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ नेता दिनेश चौधरी ने कहा कि दूधराम में सत्ता सरकार में रहते हुए भी कभी किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंची है। क्षेत्र की जनता इनकी विनम्रता और सरलता है।

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान क्षेत्र के बेलगड़ी, कुसौरा, नगर बाजार, कलवारी, चकदहा, पाऊँ, पिपरपाती, पलहिया चौराहा, गायघाट एवं कुदरहा में पूरे उत्साह से स्वागत किया गया। दूध राम ने कहा कि जनता का इतना प्यार मिल रहा है कि इस बार जनता खुद बयां कर रही है कि हम पचास हजार वोटों से जीतेंगे।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती मण्डल के तीनों जिलों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार