309 विस. रूधौली : कांग्रेस प्रत्याशी बसन्त चौधरी ने किया नामांकन

 

                          (शैलेन्द्र पाण्डेय)

बस्ती (उ.प्र.)। जिले के 309 विधानसभा क्षेत्र रूधौली से कांग्रेस प्रत्याशी बसन्त चौधरी ने आज सादगी के साथ कोविड नियमों का पालन करते हुये अपना नामांकन किया। नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओें में भारी उत्साह दिखा।

नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में बसन्त चौधरी ने कहा कि रूधौली क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी और स्थानीय उद्योगों का अभाव है। युवाओं, महिलाओें को रोजगार से जोड़कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। कहा कि इस बड़े उद्देश्य को साकार करने के लिये श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल के बाद विधानसभा क्षेत्र में पचमोहनी चौराहे के निकट एक लाख लीटर दूध के डेयरी प्लांट का शिलान्यास कर दिया गया है। इससे 5 हजार से अधिक लोगों को रोजगार और लगभग 3 हजार लोगों को नौकरियां मिलेगी।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के युवाओं के सपनों को साकार करने के लिये अत्याधुनिक कम्प्यूटर ऐजुकेशन एकेडमी की स्थापना होगी। यहां प्रति वर्ष लगभग 6 हजार बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण, एकाउन्टिंग, जी.एस.टी. भरने, ग्राफिक्स, एमएस आफिस सहित अन्य आधुनिक साफ्टवेयर को संचालित करने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इससे वे आत्मनिर्भर बनेेंगे और उनके परिवारों से गरीबी, बेरोजगारी दूर होगी। उन्होने कांग्रेस के नीति, कार्यक्रम और घोषणाओें की भी जानकारी दी। बसन्त चौधरी के पास 13 करोड 35 लाख 400 रूपये की सम्पत्ति है और उनकी पत्नी मंजू देवी 77 लाख 89 हजार की मालकिन है।
नामांकन के दौरान बसन्त चौधरी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा, विनोद पाण्डेय, कमलेन्द्र पटेल, संदीप श्रीवास्तव, विश्वनाथ चौधरी, चन्द्र प्रकाश चौधरी, रफीक खान, अनिल भारती, प्रमोद कुमार दूबे, अभिषेक पाठक, पिन्टू शुक्ल, दिनेश उपाध्याय, रविशंकर तिवारी, प्रकाश चौधरी, त्रिभुवन चौधरी, इफ्तिखार, पंडित चौधरी, रोहन के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर