भीषण सड़क हादसे में 3 पुलिसवालों की मौत, दो घायल

 

                             (विशाल मोदी) 

उन्नाव। यहां उन्नाव - हरदोई मार्ग पर आज रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन पुलिस कर्मियों की मौत हो गई और दो लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये हैं। यहां ओवरटेक करने के दौरान एक टैंकर आगे चल रही पुलिस की पीआरबी वैन पर पलट गया। हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक सिपाही की हालत गंभीर है। मृतकों में दो महिला पुलिसकर्मी और एक पुरुष ड्राइवर है। हादसा उन्नाव - हरदोई मार्ग पर सफीपुर कोतवाली में महदी खेड़ा पुलिया के पास हुआ। हादसे के समय पीछे से आ रहा एक बाइक सवार भी ट्रैंकर से भिड़ गया। उसकी भी हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया चार फरवरी शुक्रवार रात करीब 9 बजे पुलिस की गाड़ी उन्नाव की तरफ जा रही थी। पीछे तेज रफ्तार एक दूध का टैंकर चल रहा था। महदी खेड़ा पुलिया के पास टैंकर ने पुलिस की गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की। आगे संकरी पुलिया देखकर टैंकर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे टैंकर अनियंत्रित हो गया। ड्राइवर संभाल नहीं पाया और बगल में चल रही पुलिस की पीआरवी वैन पर टैंकर पलट गया। हादसे में मौके पर हड़कंप मच गया। आस-पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी पर पलटे टैंकर को हटाने की कोशिश की, लेकिन ट्रक नहीं हटा पाए। इसके बाद सफीपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाया। करीब 40 मिनट बाद क्रेन आई। इसके बाद टैंकर को हटाकर गाड़ी में दबे चारों पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला गया।
हादसे में पुलिस की गाड़ी में बैठी महिला सिपाही शशिकला, रीता कुशवाहा और चालक कृष्णेंद्र की मौत हो गई। वहीं, एक सिपाही आनंद गंभीर घायल है। पुलिस ने आंनद को नजदीकी अस्पताल भेजा। जहां से उसे तुरंत हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।पुलिस ने बताया कि घटना के बाद टैंकर चालक मौके से भाग गया है। गाड़ी के नंबर के आधार पर उसका पता किया जा रहा है। हादसे की सूचना पर एसपी भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद काफी देर रात उन्नाव - हरदोई मार्ग बंद रहा। इससे वहां वाहनों का जाम लग गया।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर