स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश हेतु बस्ती में होगी परीक्षा

                           (विशाल मोदी) 

 बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । स्पोर्टस कालेज सोसाइटी के अधीन गुरू गोविन्द सिंह स्पोर्टस कालेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्टस कालेज गोरखपुर एवं मेजर ध्यानचन्द स्पोर्टस कालजे सैफई (इटावा) मे उ. प्र. के अधीवसियो का प्रवेश कक्षा- 6 मे लिये जाने हेतु मण्डलीय चयन ट्रायल्स दिनांक 24 एवं 25 जनवरी 2022 को जनपद के अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्टस स्टेडियम बस्ती मे लिये जायेंगे। उक्त जानकारी प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने दिया है।

उन्होंने बताया कि सीमित संख्या मे प्रवेश फार्म रू. 200.00 (दो सौ रुपये) में उपलब्ध है। जिसे कार्यालय मे प्रातः 10.30 बजे से 03.00 बजे तक प्रत्येक कार्य दिवस पर भुगतान कर क्रय किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी 2022 को वालीबाल, बैडमिन्टन (बालक एवं बालिका वर्ग), क्रिकेट व फुटबाल (बालक वर्ग), जूडो (बालिका वर्ग) तथा 25 जनवरी 2022 को एथलेटिक्स केवल बालक वर्ग, हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती (बालक/बालिका वर्ग), तैराकी केवल बालक वर्ग मे होगा।

 उन्होंने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थी की आयु 01.04.2022 को 09 से 12 वर्ष के मध्य अर्थात 01 अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2013 के बाद जन्म न हो। अधिक जानकारी के लिए विवरण  WWW.sportscollegelko.in पर उपलब्ध है। 

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर