संजय जायसवाल ने उठाया धान खरीद में टोकन का मुद्दा, प्रक्रिया सरल करने की मांग

                            (शैलेन्द्र पाण्डेय) 

बस्ती (उ.प्र.)। रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान धान क्रय केन्द्रोें के निरीक्षण के दौरान किसानों ने अवगत कराया है कि 29 दिसम्बर से सरकार ने टोकन के आधार पर धान बेचने की सुविधा का नया नियम लागू किया है। टोकन प्राप्त करने के लिये ऑनलाइन व्यवस्था है, किन्तु वेबसाइट केवल 10 मिनट के लिये खुलती है जिससे किसानों को टोकन प्राप्त करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक संजय ने पत्र में कहा है कि कभी-कभी नेटवर्क की समस्या होने के कारण टोकन प्राप्त करने में 4 से 5 मिनट का समय मिल पाता है। पहले से ही आफ लाइन टोकन के आधार पर अनेक किसानों ने नम्बर लगा रखा है। किसानों को समय से टोकन न मिल पाने के कारण उन्हें असुविधा हो रही है और उनके भीतर स्वाभाविक आक्रोश है। उन्होने आग्रह किया है कि किसानों को टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था को सरल बनाया जाय जिससे वे धान की फसल क्रय केन्द्रों से सुविधानुसार बिक्री कर सके। यह जानकारी विधायक संजय प्रताप जायसवाल के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार