तेजी से बढ़ रहा ओमिक्रोन : खानपान में पांच चीजों का रखें ध्यान

                           (नीतू सिंह) 

 साल 2022 शुरु होते ही एक बार फिर कोरोना वायरस ने तेजी से अपने पांव पसारना शुरु कर दिया है। मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या से लोग परेशान है। कोरोना के नए ओमिक्रोन वेरिएंट के सामने आते ही संक्रमितों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। देश में रोजाना एक लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि ओमिक्रोन से संक्रमित ज्यादातर मरीजों में हल्के लक्षण ही नजर आ रहे हैं यही वजह है कि लोग इसे काफी हल्के में ले रहे हैं। कोरोना के तेजी से फैलने की बड़ी वजह भी यही है। ठंड में कई लोग इसे सिर्फ सर्दी-खांसी समझकर नजरअंदाज कर रहे हैं, जिसकी वजह से संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को लगातार आगाह कर रहे हैं और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कह रहे हैं। अगर आप कोरोना से संक्रमित हैं तो आपको खान-पान का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति को खाने-पीने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपकी डाइट किसी भी संक्रमण से निपटने में मदद करती है। कोरोना से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए आपको जिंक, विटामिन सी और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। ठंड में पानी कम पीते हैं जिससे परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में आपको ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। खानपान मेंं इन पांच चीजों पर भी ध्यान देने की जरुरत है।
      इन खाद्य पदार्थों से मिलेगा जिंक

जिंक की कमी को पूरा करने के लिए आप खाने में कद्दू के बीज, काजू, छोले और मछली शामिल कर सकते हैं। इनके सेवन से जिंक की कमी को पूरा किया जा सकता है। जिंक में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो वायरस को बढ़ने या गंभीर होने से रोकता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

    इन खाद्य पदार्थों से मिलेगा विटामिन सी

हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए विटामिन सी बहुत जरूरी है। विटामिन सी एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है और इम्यून पावर को बढ़ाता है। आप खाने में खट्टे फल, हरी सब्जियां, कीवी, स्ट्रॉबेरी, पपीता अमरूद, ब्रोकोली जैसी चीजें खा सकते हैं।

   इन खाद्य पदार्थों से मिलेगा विटामिन डी

विटामिन डी न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाता है बल्कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी जरूरी है। कोरोना के ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल में भी विटामिन डी को शामिल किया गया है। विटामिन डी कोरोना से रिकवरी में मदद करता है। इसके लिए आप खाने में मशरूम, अंडे की जर्दी, दही और दूध जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही रोजाना आधा घंटा धूप में जरूर बैठें।

      इन खाद्य पदार्थों से मिलेगा प्रोटीन

मसल्स बनाने और डैमेज सेल्स को रिपेयर करने के लिए प्रोटीन भी जरूरी है। प्रोटीन से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित होती है। कोरोना में डैमेज सेल्स को ठीक करके के लिए प्रोटीन का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आप प्रोटीन के लिए बीज और नट्स, दाल, डेयरी उत्पाद, चिकन, अंडा और मछली खा सकते हैं।

            प्राकृतिक एंटीवायरल खाद्य पदार्थ

आपको कुछ प्राकृतिक चीजों का भी सेवन करते रहना चाहिए। कई ऐसी आयुर्वेदिक औषधि हैं जो रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं। तुलसी, अदरक, काली मिर्च, लौंग और लहसुन जैसी चीजों के सेवन से आपका शरीर मजबूत बनता है। इनमें भरपूर एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। आप चाहें तो रोजाना सर्दियों में काढ़ा भी पी सकते हैं।

      इन तरल पदार्थों का करें सेवन

कोरोना से रिकवरी के दौरान मरीज को तरल पदार्थों का सेवन भरपूर करना चाहिए। संक्रमित व्यक्ति के शरीर में ऊर्जा और एनर्जी कम हो जाती है। तरल पदार्थों से शरीर को भरपूर मिनरल्स और विटामिन्स मिलते हैं। गरम पानी पीने से शरीर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। आप गुनगुना करके नारियल पानी, आंवला का जूस, ताजा फल और सब्जियों का जूस, छाछ और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। 

विशेष : - इस आलेख में बताई विधि एवं तरीकों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार, दवा एवं डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर