सामाजिक परिवर्तन की महानायिका हैं मायावती : आलोक रंजन, मनाया जन्मदिन

                          (सुजीत शुक्ल) 

 बस्ती (उ.प्र.) । बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन आज बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। यहां से बसपा प्रत्याशी डॉ. आलोक रंजन ने क्षेत्र में कई स्थानों पर जन्मदिवस के कार्यक्रमों में शामिल होकर बधाईयाँ और शुभकामनाएं दीं।

विधानसभा क्षेत्र 310 बस्ती सदर के बसपा प्रत्याशी डॉ. आलोक रंजन ने कहा कि बहन मायावती देश में सामाजिक परिवर्तन की महानायिका हैं। इन्होंने क्षेत्र के जगदीशपुर और बोदवल सहित कई जगहों पर केक काटकर खुशियां मनाईं और बधाईयाँ व शुभकामनाएं दीं।
आलोक रंजन ने कहा कि उत्तर प्रदेश की यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री आयरन लेडी बहुजन हितों की रक्षक बहन मायावती मान - सम्मान एवं स्वाभिमान की प्रतीक हैं। आज उनका 66वां जन्मदिन है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बोदवल और जगदीश पुर में सेक्टर अध्यक्ष जवाहर लाल, गोपीनाथ, सेक्टर प्रभारी सुभाष चौधरी, व पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम सागर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
बहुजन समाज पार्टी बस्ती के जिला कोषाध्यक्ष पं. सदानंद शर्मा ने कहा कि बसपा सुप्रीमो बहन मायावती ने गरीबों, वंचितों की आवाज को बुलन्द किया है और उनके नैतिक, सामाजिक और आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने में सर्वोपरि योगदान दिया है। उनके जन्मदिन पर जिस तरह से लोग केक काटकर खुशियां मना रहे हैं और बधाईयाँ दी जा रही हैं, इससे सच्चे अर्थों में बहुजन हिताय - बहुजन सुखाय का नारा चरितार्थ हो रहा है। 

          ➖     ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर