लालू के दामाद को अखिलेश ने दिया टिकट

 

                           (विशाल मोदी) 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अखिलेश यादव की सपा से अभी तक जिन नेताओं के टिकट कंफर्म हुए हैं उनमें मुलायम सिंह यादव के समधी लालू प्रसाद के दामाद राहुल यादव का नाम भी शामिल है। राहुल करोड़ों की सम्पत्ति के मालिक हैं।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल अपने जिताऊ प्रत्याशियों को टिकट देने में लगे हैं। योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही है। सपा से अभी तक जिन नेताओं के टिकट कंफर्म हुए हैं उनमें मुलायम सिंह यादव के समधी लालू प्रसाद के दामाद राहुल यादव का नाम भी शामिल है।
राहुल यादव को अखिलेश की समाजवादी पार्टी ने आगरा के पास सिकंदराबाद विधानसभा सीट से टिकट दिया है। राहुल यादव की शादी लालू प्रसाद यादव की बेटी रागिनी यादव संग हुई है। राहुल 2017 में भी विधानसभा चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे। 2017 में राहुल ने चुनाव आयोग को बताया था कि उनके पास करीब 25 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है। गाजियाबाद के जिस घर में राहुल रहते हैं उस घर की कीमत तब उन्होंने 1.5 करोड़ रुपए के लगभग बताई थी।
राहुल यादव ने स्विट्जरलैंड से होटल एंड रेस्टोरेंट मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। राहुल राजनीति के साथ ही बिजनेस भी करते हैं। राहुल यादव के पिता जितेंद्र यादव भी समाजवादी पार्टी के नेता हैं।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर