सोनहा में भाजपा की जनविश्वास यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत

 

                         (शैलेन्द्र पाण्डेय) 

सोनहा (बस्ती) । भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बलिया से प्रारंभ हुआ जन विश्वास यात्रा शनिवार को रुधौली विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया। यहां सोनहा बाजार में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य नितेश शर्मा तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत पप्पू पांडेय के नेतृत्व में जन विश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।

   जन विश्वास यात्रा राष्ट्रीय मंत्री सांसद हरीश द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता के नेतृत्व में रूधौली विधानसभा क्षेत्र के दुबौली, नरखोरिया, भानपुर होते हुए सोनहा बाजार में पहुंची। यहां भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य नितेश शर्मा तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत पप्पू पांडेय की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सांसद राकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौरसिया, राकेश उपाध्याय, बजरंगी प्रसाद शर्मा, डॉ.रघुवर पांडेय, राहुल सिंह, सुधाकर पांडेय नीरज, रमेश मिश्र सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक तथा भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर