बस्ती : विशेषरगंज में भाजपा जनविश्वास यात्रा में दयाशंकर मिश्र के नेतृत्व में हरीश द्विवेदी का जोरदार स्वागत

 

                        (अनूप पाण्डेय) 

हर्रैया (बस्ती) । भाजपा की जनविश्वास यात्रा के विशेषरगंज पहुंचने पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने समर्थकों के साथ सांसद बस्ती व राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी का जोरदार स्वागत किया।

जन विश्वास यात्रा दो जनवरी रविवार को दोपहर 2 बजे विशेषरगंज पहुंची। पूर्व जिलाअध्यक्ष दया शंकर मिश्र के नेतृत्व में हजारों लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि जन विश्वाश यात्रा में मिल रहा जनता का समर्थन मोदी योगी सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर सफलता की मुहर है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि मोदी और योगी की केंद्र और राज्य की सरकार जनता के प्रति समर्पित है। जनता द्वारा प्राप्त टैक्स का धन जनता को विकास के रूप में वापस कर रही है।
दया शंकर मिश्र ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र और जन के प्रति समर्पित रही है, जनता के अपार समर्थन से यह स्पष्ट है कि भाजपा पिछली बार का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी।

इस मौके पर सुधीर मिश्र, सन्दीप मिश्र, मयंक मिश्र, अरविंद मिश्र और देशराज यादव आदि लोग रहे मौजूद ।

      ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती : दवा व्यवसाई की पत्नी का अपहरण

अयोध्या : नहाते समय पत्नी को किस करने पर पति की पिटाई

बस्ती : पत्नी और प्रेमी ने बेटी के सामने पिता को काटकर मार डाला, बोरे में भरकर छिपाई लाश