सात माह से गायब बालिका मिली, सीडब्ल्यूसी ने परिजनों को सौंपा
(घनश्याम मौर्य)
बस्ती (उ.प्र.)। सात माह पूर्व अपने घर से नाराज़ होकर मुंबई पहुंच गई कलवारी थाना क्षेत्र की चौदह वर्षीय बालिका को मुंबई पुलिस ने आज बाल कल्याण समिति बस्ती में प्रस्तुत किया, जहां से बालिका को आवश्यक कार्यवाही के पश्चात उसके पिता को सौप दिया गया। महीनों से बिछड़ी पुत्री को पाकर परिजनों के आंखो से खुशी के आंसू छलक पड़े।
गौर तलब है कि उक्त बालिका बस्ती रेलवे स्टेशन से जुलाई में ट्रेन पकड़ कर मुंबई पहुंच गई थी, मुंबई पहुंचने के बाद वहां मुंबई जी आर पी ने पकड़ कर बालिका को मुंबई स्थित बालिका गृह में आवासित करवा दिया था,तब से बालिका वहीं पर रह रही थी। इधर बालिका को खोज कर परिजनों का बुरा हाल था। सीडब्लयूसी के अध्यक्ष प्रेरक मिश्र ने बताया की बाल कल्याण समिति के लगातार प्रयत्नों के बाद मुंबई सीडब्लयूसी से जानकारी मिली कि बालिका को वहां के बालिका गृह में रखा गया है। इसके बाद बस्ती सीडब्लयूसी ने पत्राचार के माध्यम से संपर्क साधकर बालिका को बस्ती मंगवा लिया। न्यायालय में मुंबई पुलिस के प्रस्तुत करने के बाद बाल कल्याण न्यायालय के अध्यक्ष प्रेरक मिश्र, सदस्य अजय श्रीवास्तव, गोवर्धन गुप्ता, डॉ. संतोष श्रीवास्तव, मंजू त्रिपाठी की टीम ने बालिका का मेडिकल, कोविड जांच करवा कर बालिका के परिजनों को बालिका के सुरक्षा एवं सभी प्रकार की देखभाल की जिम्मेदारी देते हुए सौंप दिया।➖ ➖ ➖ ➖ ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं
लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए
मो. न. : - 9450557628