बस्ती के शेष नारायण मिश्र हाईकोर्ट में अपर शासकीय अधिवक्ता फौजदारी बने

                         (घनश्याम मौर्य) 

बस्ती (उ.प्र.) । वरिष्ठ पत्रकार एवं यू.पी. जर्नलिस्ट एसोसियेशन के प्रदेश सचिव जयंत कुमार मिश्रा के बड़े सुपुत्र शेष नारायण मिश्र को शासन की ओर से उच्च न्यायालय में अपर शासकीय अधिवक्ता फौजदारी नियुक्त किया गया है। शेष नारायण मिश्र की इस उपलब्धि पर बस्ती के पत्रकारों में हर्ष व्याप्त है। उन्होने अपने पेशे की शुरूआत बस्ती से किया था, बाद में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में प्रेक्टिस करने लगे।

सज्जन, सौम्य स्वभाव के धनी शेषनारायण मिश्र ने अपने परिवार से मिले संस्कार और मार्गदर्शकों को इसका श्रेय देते हुये कहा कि शासन की उम्मीदों पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास होगा। सभी उन्हे शुभकामनायें दे रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता कौशल किशोर श्रीवास्तव, दिनेश पाण्डेय, मजहर आजाद,  आमोद उपाध्याय, तिवारी, प्रमोद श्रीवास्तव, संतोष तिवारी, एसके सिंह, विरेन्द्र पाण्डेय, देवेन्द्र पाण्डेय, संजय राय, राजेश पाण्डेय, प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, प्रदीप चन्द पाण्डेय, संदीप गोयल, दिलाप पाण्डेय, रजनीश त्रिपाठी, जीशान हैदर रिज़वी, राजेश शंकर मिश्र बब्बू, श्रीप्रकाश मिश्रा, जेपी उपाध्याय, राकेश तिवारी, दिनेश पाण्डेय, रामसेवक पाण्डेय, डा. वीके. वर्मा, सतेन्द्र श्रीवास्तव, राघवेन्द्र सिंह, कमलेश सिंह, पारसनाथ मौर्या, मनोज यादव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, असशुतोष नरायण मिश्रा, बृजेश शुक्ला आदि ने शेष नारायण को अपर शासकीय अधिवक्ता बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उन्हे बधाइयां और शुभकामनायें दिया है।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार