सोशल क्लब के अध्यक्ष बने अमर सोनी, अनिल मण्डल अध्यक्ष बने

                           (घनश्याम मौर्य) 

बस्ती । बुधवार को सोशल क्लब की बैठक कटरा स्थित संरक्षक अरविन्द श्रीवास्तव ‘गोला’ के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में सर्व सम्मत से नये कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अमर सोनी अध्यक्ष, अनिल कुमार पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष चुने गये। बैठक के बाद राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानन्द को उनके जयन्ती पर नमन् किया गया।

क्लब संरक्षक अरविन्द श्रीवास्तव ‘गोला’ एवं संस्थापक उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करके सुखी और सफल जीवन व्यतीत किया जा सकता है। उन्होने कठिन समय में देश की चेतना को जाग्रत किया। अध्यक्ष अमर सोनी ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने कहा था कि हर मानव के हृदय में भगवान हैं तभी से मैं अपने सामने आने वाले हर व्यक्ति में ईश्वर की छवि देखने लगा हूं और उसी पल मैं हर बंधन से छूट गया। हर उस चीज से जो बंद रखती है, धूमिल हो जाती है और मैं तो आजाद हूं। ’ उनका संदेश युवाओं को हर युग में प्रेरणा देगा।
क्लब के मण्डल अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्वामी जी ने कहा था कि ’ चारों ओर बस प्रेम ही प्रेम है। प्यार फैलाव है, तो स्वार्थ सिकुड़न है। अतः दुनिया का बस एक ही नियम होना चाहिए, प्रेम... प्रेम... प्रेम...! जो प्रेम करता है, प्रेम से रहता है, वही सही मायने में जीता है। जो स्वार्थ में जीता है, वो मर रहा है इसलिए प्यार पाने के लिए प्यार करो, क्योंकि यही जिंदगी का नियम है। ऐसे महानपुरूष के जीवन युगों तक प्रेरणा देंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक गौड़, विनोद मौर्या, अरविन्द कुमार, शिवा कुमार, अभय कुमार प्रजापति, सूर्यभान उपाध्याय, अरविन्द नाथ, विवेक कुमार, मनीष भट्ट, अखण्ड पाल के साथ ही अनेक क्लब पदाधिकारी शामिल रहे।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर