विधायक संजय जायसवाल ने बांटे 70 दिव्यांगों में मोटराइज्ड साईकिल

                            (नीतू सिंह) 

बस्ती (उ.प्र.)। रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने शुक्रवार को रूधौली ब्लाक परिसर में विधायक निधि से 30 दिव्यांगों में स्वचालित मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल एवं 40 में तीन पहिया ट्राई साईकिल का निःशुल्क वितरण किया।

विधायक संजय ने कहा कि 70 दिव्यांगों को साधन मिल जाने से उनका जीवन सुगम होगा। विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवहन के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर काम किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से संवाद बनाते हुये उन्होने कहा कि विकास एक निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है। जो कार्य अधूरे रह गये हैं पुनः भाजपा की सरकार बनते ही उसे तेजी से पूरा कराया जायेगा। विधायक संजय ने कहा कि भाजपा सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा है। आवास, शौचालय से लेकर पात्रों में निःशुल्क अनाज एवं अन्य सामग्री का वितरण सुनिश्चित कराकर भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विकास के अपने संकल्प को सिद्ध किया है। जीवन के हर मोर्चे पर विकास की गति में तेजी आयी है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिव्यांगजन अधिकारी अनूप कुमार सिंह, प्रेमनरायन मिश्र, सुहेल अहमद, रोहित वर्मा, जयेश प्रताप जायसवाल, मनोज सिंह, महेन्द्र सिंह, पिन्टू यादव, विकास शर्मा के साथ ही क्षेत्रीय नागरिक और दिव्यांग परिवारों के परिजन उपस्थित रहे। यह जानकारी विधायक संजय प्रताप जायसवाल के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर