अरविंदो सोसाइटी ने बस्ती के 35 नवाचार शिक्षकों को किया सम्मानित

                             (घनश्याम मौर्य) 

बस्ती (उ.प्र.)। देशभर में नवाचारी शिक्षा तथा शून्य निवेश नवाचार को बढ़ावा देने हेतु बस्ती जनपद के 35 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इन सभी शिक्षकों ने ऑनलाइन प्रदर्शनी में शामिल होकर अपने कार्यों का प्रदर्शन किया था।

जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान बस्ती मे डायट प्राचार्य कृपा शंकर वर्मा, राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र एवं अरविंदो सोसाइटी के प्रतिनिधि अश्वनी प्रताप सिंह ने प्रमाण पत्र देकर शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य कृपा शंकर वर्मा ने संस्था के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान से शिक्षकों को और बेहतर कार्य करने की ऊर्जा मिलती है। अरविंदो सोसाइटी के प्रतिनिधि अश्वनी प्रताप सिंह ने अरविंदो सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे स्कॉलरशिप व अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दिया।
कार्यक्रम में बृजेश कुमार गुप्ता, मुहम्मद इकबाल, रमेश विश्वकर्मा, कांचन माला त्रिपाठी, आराधना, अमर चंद्र वर्मा, भाष्कर दुबे, रामदीन, सुभावन वर्मा, वर्मा, रीता सिंह, रामपाल वर्मा चंद्रशेखर, अब्दुल महबूब, अजीत गुप्ता,अमरदेव, बृजेश कुमार, दशरथ नाथ पांडेय, डॉ शिव प्रसाद, इंदु कुमारी, जगदीश कुमार, गोविंद पांडेय, पाकीज़ा सिद्दिकी, रामदीन, रामसजन यादव, साधना गुप्ता, संदीप यादव, सीमा कुमारी, सोमनाथ, सुभाष राव, डॉ रीता सिंह, तोषी द्विवेदी, योगेश प्रताप, श्रुति त्रिपाठी, भास्कर दुबे, अमरचंद वर्मा, संध्या त्रिपाठी, मो. इमरान, आराधना, सुनील कुमार राणा व अन्य शिक्षको को सम्मानित किया गया।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर