बस्ती : नितिन गडकरी ने मखौड़ा में किया 1624 करोड़ के 139 किमी के 3 राजमार्गों का शिलान्यास

 

                         (घनश्याम मौर्य) 

 बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । केन्द्रीय मंत्री सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार नितिन गडकरी ने मखौड़ाधाम में कुल रू. 1624 करोड़ की लागत से 139 किमी. लम्बे 03 राष्ट्रीय राजमार्गो का शिलान्यास किया। इसमें सिद्धार्थनगर जनपद के अन्तर्गत रूधौली से इण्डो नेपाल बार्डर का चौड़ीकरण एवं उन्नयन रू. 881 करोड़, एन.एच. 233, 66 किमी. लम्बाई का एंव अयोध्या एवं बलरामपुर जनपद के अन्तर्गत हर्रैया और दर्जी कुआं के बीच चौड़ीकरण एंव सुदृढीकरण रू. 74 करोड़, एन.एच. 727 जी, 37 किमी. लम्बाई का तथा 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का बस्ती जनपद के अन्तर्गत जगरनाथपुर, मखौड़ाधाम, सारपुर खण्ड का चौड़ीकरण एंव सुदृढीकरण रू. 669 करोड़, एन.एच. 227 बी, 36 किमी0 लम्बाई का शिलान्यास किया गया।

नितिन गडकरी ने कहा कि प्रभु रामचंद्र के आशीर्वाद से यहाँ आने का मौका मिला है। उन्होंने घोषणा किया कि अयोध्या से चित्रकूट तक जाने वाली सड़क को आगे बढ़ा कर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र होते हुए रामेश्वरम तक बनवाया जाएगा, जहां लोग भगवान राम द्वारा बनाए गए सेतु का दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने घोषणा किया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा आती है, तो 5000 करोड़ रुपए की सड़कों एवं पुल का निर्माण कराया जाएगा। पिछले 5 वर्षों में यूपी में 3.30 लाख करोड़ की सड़क एवं पुल का निर्माण कराया गया है।
 केंद्रीय परिवहन मंत्री ने सांसद हरीश द्विवेदी की मांग पर विक्रमजोत से हसीनाबाद पैकोलिया तथा बनकटी - देईसाड़ - महुली मार्ग को राजमार्ग घोषित करते हुए टू लेन बनाने का अनुरोध स्वीकार किया तथा उन्होंने घोषणा किया कि भारत माला योजना के अंतर्गत इन सड़कों को 2 साल के भीतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस्ती मेहदावल कैंपियरगंज 90 किलोमीटर मार्ग, गोरखपुर निचलौल 125 किलोमीटर मार्ग, लखनऊ बहराइच नानपारा रुपईडीहा तक 146 किलोमीटर तथा बलरामपुर से बढ़नी मार्ग बनाया जाएगा। इससे क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा तथा व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी और लोगों का जीवन खुशहाल होगा।उन्होंने कहा कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग से इस रोड पर पड़ने वाले सभी तीर्थ स्थल जोड़े जाएंगे, प्रत्येक 15 किलोमीटर पर श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए आश्रय स्थल बनाया जाएगा। घासयुक्त 5 मीटर का पैदल मार्ग बनाया जाएगा। श्रद्धालु घासयुक्त पैदल मार्ग पर चलेंगे, जिससे उनके पैरों को आराम मिलेगा। इस परिक्रमा मार्ग पर होटल, धर्मशाला, पेट्रोल पंप, तथा 25 प्रकार की अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे परिक्रमा करने में उनको आसानी होगी।
हर्रैया (बस्ती) अनूप पाण्डेय । सूबे में जल्द होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बस्ती के मखौड़ा धाम में 84 कोसी परिक्रमा समेत विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास के मौके पर एक जनसभा को सम्‍बोधित किया। जनता से बीजेपी के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ और केशव मौर्या की सरकार आई तो वह प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने के लिए पांच लाख करोड़ रुपये खर्च करेंगे। उन्‍होंने कहा कि वे जो कहते हैं उसे डंके की चोट पर करते हैं और भाजपा का भी यही कहना है कि जो कहेंगे वो करेंगे। उनके मंत्रालय के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। बस जनता का आर्शीवाद बना रहे। इतना कुछ दूंगा कि जनप्रतिनिधि मांगते हुए थक जाएंगे।
नितिन गडकरी आज बस्ती जिले के मखौड़ा धाम में 84 कोसी परिक्रमा समेत विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास अवसर पर सभा को संबोधित कर रहे थे। देश के विभिन्न राज्यों में अपने मंत्रालय द्वारा कराए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के पूर्ण हो जाने से बस्ती, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बाराबंकी और गोंडा एक मार्ग से जुड़ जाएगा। इन जिलों और परिक्रमा मार्ग से सटे इलाकों में विकास की गति काफी तेज हो जाएगी।
  प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बस्ती उत्तर प्रदेश की एक हस्ती है और यही कारण है कि यहां के विकास कार्यों के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार का खजाना खुला हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य में एक ही सरकार होने के कारण विकास कार्य तेज गति से चलाए जा रहे हैं। सांसद हरीश द्विवेदी तथा विधायक के मांग के अनुसार जिले में कुल एवं सड़कें बनवाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, सांसद हरीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह, चंद्र प्रकाश शुक्ला, दयाराम चौधरी, राघवेंद्र सिंह, श्याम धनी, महेश शुक्ला, जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर