बस्ती में 10 लाख से अधिक को लग चुका कोरोना टीका : डीएम

                            (विशाल मोदी) 

 बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । जिले में एक वर्ष में कुल 1093161 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया है। सोलह जनवरी 2021 से टीका लगाने की शुरुआत हुई थी। सोलह जनवरी 2022 तक 1093161 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। यह जानकारी जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि इसमें 23594 हेल्थ वर्कर तथा 22230 फ्रंटलाइन वर्कर है। शेष 1047337 साठ वर्ष के वरिष्ठ नागरिक है। इसमें से 1024259 लोगों को कोविशील्ड तथा 68092 को कोवैक्शीन लगायी गयी है।

 डीएम ने बताया कि 17 मई से 18 से 44 वर्ष के लोगो को कोविड टीकाकरण शुरू किया गया। 16 जनवरी 2022 तक कुल 1472077 लोगों को टीका लगाया गया, जिसमें से 1345081 लोगों को कोविशील्ड तथा 126996 लोगों को कोवैक्शीन लगायी गयी है। 15 से 17 वर्ष के किशोरो को 03 जनवरी 2022 से टीकाकरण शुरू किया गया है। कुल 172848 लक्ष्य के सापेक्ष 126822 किशोरों को फर्स्ट डोज लगा दिया गया है।
 उन्होंंने बताया कि जिले को 15 वर्ष से ऊपर किशोरों को टीकाकरण में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त है। 96.85 प्रतिशत फर्स्ट डोज का टीकाकरण में 22वीं तथा 62.55 प्रतिशत सेकेण्ड डोज टीकाकरण कराकर 15वीं रैंक प्राप्त है। 

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार