अबुल खैर ट्रस्ट की ओर से डीएम एसपी ने जेल में बांटे थाली और कम्बल

 

                           (विशाल मोदी) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों को ठंड से बचाव के लिए कम्बल एवं स्टील थाली का वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने बन्दियों को कौशल विकास के अन्तर्गत कम्प्यूटर के प्रशिक्षण तथा आवश्यकतानुसार और भी कम्बल उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है।

  जेल अधीक्षक डी.के. पाण्डेय ने प्रबन्धक बेगम खैर इण्टर कालेज मो. अकरम खां को कम्बल एवं थाली उपलब्ध कराने हेतु आभार प्रकट किया। इस अवसर पर कारापाल सतीश चन्द्र त्रिपाठी , उपकारापाल सुनील कुमार सिंह एंव बाबूराम यादव, दिवाकर धर द्विवेदी तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राधेश्याम राय, पी.आर.ओ. दुर्गेश पाण्डेय, चौकी इंचार्ज जेल गेट चन्द्र प्रकाश यादव, शिक्षक सरजू प्रसाद यादव, दुर्गेश कुमार वरूण आदि उपस्थित रहे।
अबुल खैर ट्रस्ट की ओर से मुतवल्ली मो. अकरम ने बताया कि आज मो. अकरम के पिता हाजी अब्दुल रज्जक एवं मो. असरफ की माता स्वर्गीय मोहसिना खातून की स्मृति में जिला कारागार के कैदियों में 250 कम्बल और प्लेट का वितरण किया गया। मुतवल्ली मो. अकरम ने कहा कि बेगम साहिबा और अबुल खैर साहब के बताये रास्तों पर चलकर पूरी कोशिश है कि जितना संभव हो लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने की कोशिश हो। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि समाज के समृद्ध लोगों को कमजोरों, जरूरतमंदों की मदद के लिये आगे आना चाहिये।
मुतवल्ली मो. अकरम ने बताया कि अति शीघ्र वृद्धा आश्रम, बाल संरक्षण गृह, जिला महिला चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय के जरूरतमंदों एवं अभियान चलाकर रेलवे स्टेशन, रोडवेज आदि स्थानों पर पात्र लोगों में कम्बल आदि का वितरण किया जायेगा जिससे कोई व्यक्ति कड़ाके की ठंड में ठिठुरने न पाये। जिला कारागार के कैदियों में कम्बल प्लेट का वितरण के दौरान उच्चाधिकारियों के साथ ही पूर्व मेजर मो. नसीर खां, मो. अहमद खां, फैज आलम, मो. अरशद, जकाउल्ला, उबैदुर्रहमान आदि उपस्थित रहे।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर