पत्रकार ओपी त्रिपाठी का असामयिक निधन : पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

 

                           (विशाल मोदी) 

 बस्ती / संतकबीरनगर। प्रेस क्लब बस्ती के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सहारा समय टीवी चैनल के संतकबीरनगर के पत्रकार ओपी त्रिपाठी का आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर बस्ती और सन्तकबीरनगर के पत्रकारों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। वरिष्ठ पत्रकार ओपी त्रिपाठी हंसमुख और मिलनसार होने के साथ ही निष्पक्ष और जुझारू पत्रकार थे। इन्होंने बस्ती मण्डल मुख्यालय से पत्रकारिता की शुरुआत की थी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज में सम्पन्न हुई। बैठक में सहारा समय के पत्रकार श्री ओपी त्रिपाठी के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा है कि हमने अपना छोटा भाई व एक ओजस्वी पत्रकार खो दिया है। अल्पायु में यूं चले जाना अत्यंत पीड़ा दायक है।ईश्वर परिवारीजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दे। बैठक के अंत में शिक्षक व पत्रकारों दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित की।
इस दौरान पत्रकार राजेश पांडेय, पुनीत मिश्रा, अखिलेश, राजेश कुमार, राहुल राय , प्रांतीय उपाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह, गिरिजानंद यादव, मोहिबुल्लाह खान, अरुण ओझा, उदयभान सिंह, मनोज मिश्रा, विनय मिश्रा, राकेश मिश्रा, भास्कर मणि त्रिपाठी, प्रवीण कुमार त्रिपाठी, सन्त मोहन त्रिपाठी, नरेन्द्र नाथ पांडेय, सतीश प्रसाद, दिनेश यादव, डी के वर्मा, जी पी राय, रमेश चंद्र पांडेय , सुनील कुमार , सुनील कुमार मिश्र, महेश राम, जय प्रकाश गौतम, जितेंद्र कुमार, विनोद चौरसिया, आफताब आलम अंसारी, विजय यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
बस्ती मण्डल मुख्यालय पर प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, महामंत्री रमेश मिश्र, पूर्व महामंत्री महेन्द्र तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, आमोद उपाध्याय, संदीप गोयल, वीरेन्द्र पाण्डेय, संदीप शुक्ल, पुनीत ओझा, रजनीश त्रिपाठी, राघवेन्द्र सिंह, राकेश गिरि, जय प्रकाश उपाध्याय, जय प्रकाश गोस्वामी, अंकुर श्रीवास्तव, डॉ. वीके वर्मा, संजय राय, देवेन्द्र पाण्डेय, कपीश मिश्र, राजेश पाण्डेय, लालू यादव, दिनेश प्रसाद मिश्र, बृजेश शुक्ल, केके तिवारी, अजय श्रीवास्तव, लालू यादव, मनोज यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, आलोक मणि त्रिपाठी, राजेश शंकर मिश्र एवं उपजा के प्रदेश सचिव जयन्त कुमार मिश्र सहित तमाम लोगों ओपी त्रिपाठी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार