बृजेन्द्र जायसवाल बने समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव, बस्ती में जोरदार स्वागत

                           (सुजीत शुक्ल) 

बस्ती (उ.प्र.) । बस्ती के बृजेन्द्र जायसवाल को समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। इनके मनोनयन पर तमाम शिक्षकों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बधाईयाँ देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

बृजेन्द्र जायसवाल को समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मानसिंह यादव ने नामित किया है। बृजेन्द्र जायसवाल को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से समाजवादी शिक्षक सभा का प्रदेश सचिव बनाया गया है।देखें वीडियो : - 
पार्टी नेतृत्व ने समाजवादी विचारधारा व नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में बृजेन्द्र जायसवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए पार्टी की नीतियों को शिक्षा के क्षेत्र में भी सभी तक प्रभावशाली तरीके से पहुंचाने की अपेक्षा की है।

बृजेन्द्र जायसवाल पेशे से शिक्षक हैं, जो बस्ती जिले के गांव कनेहटी पोस्ट खरका थाना लालगंज के निवासी हैं। प्रदेश सचिव बनाये जाने के बाद बस्ती प्रथम आगमन पर बीस दिसम्‍बर रविवार को बस्ती जिले की सीमा में पहुंचते ही अयोध्या से बस्ती तक दर्जनों स्थानों पर श्री जायसवाल को फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत बृजेन्द्र जायसवाल ने पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर सम्भव प्रयास करने प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पार्टीजनों, मित्रों एवं शुभचिन्तकों से मिले प्यार और सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर