बस्ती : पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, पुलिस के सीने पर लगी गोली

 

                         (विशाल मोदी)

बस्ती (उ.प्र.) । जिले की छावनी पुलिस व एसओजी टीम ने शनिवार की भोर में दो शातिर असलहा सप्लायर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एक गोली वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्याम मोहन त्रिपाठी के सीने पर लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट के चलते वह बच गए।

थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान शनिवार की भोर में करीब तीन बजे एसओजी के जरिए सूचना मिली कि क्षेत्र के रामजानकी मार्ग से हाइवे को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग से दो बदमाश निकल रहे हैं। सूचना मिलते ही मय पुलिस फोर्स के साथ नाल्हीपुर गांव के पास बने शमशान घाट पर घेराबंदी कर दी। बदमाशों को आता देख रोकने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। एक गोली वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्याम मोहन त्रिपाठी के सीने पर लगी गनीमत रही बुलेट प्रूफ जाकेट के चलते वह बच गए। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से प्रद्युमन चौहान घायल हो गया।
बदमाशों की पहचान थाना क्षेत्र के ढोलवापुर अकला निवासी प्रद्युम्न चौहान व नाल्हीपुर निवासी करामत अली के रूप में हुई। दोनों के पास से एक पिस्टल 32 बोर, कारतूस एक जिंदा व एक खोखा, तमंचा 315 बोर, तमंचा 12 बोर और 820 रुपये नगद बरामद किया गया।थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि दोनों ही अपराधी शातिर किस्म के हैं और अवैध असलहों के सप्लायर हैं। दोनों पर अयोध्या और बस्ती जनपद को मिलाकर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी विक्रमजोत पवन कुमार मौर्य, उप निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह, हेड कांस्टेबल कृष्णानंद तिवारी, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव, बालेंदु पांडेय, सुदीप गुप्ता, आनंद राय, एसओजी टीम के कांस्टेबल अभिषेक तिवारी, अजय कुमार यादव , विजय यादव भी शामिल रहे।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर