सभी किसानों को मिले किसान सम्मान निधि का लाभ : संजय जायसवाल

 

                           (नीतू सिंह) 

बस्ती (उ.प्र.)। रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने नियम 301 के तहत सरकार का ध्यानाकर्षण करते हुये किसान सम्मान निधि योजना के पात्र लार्भािर्थयों की त्रुटि सुधारकर उन्हें योजना से जोड़े जाने का आग्रह किया है।

विधायक संजय ने कहा है कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जा रहा है। ऑन लाइन किसान सम्मान निधि का फार्म भरते समय कुछ किसानों के प्रपत्रों में खामियों के कारण वे सुविधा से वंचित है। तहसील स्तर पर सुधार की व्यवस्था न होेने के कारण डाटा सुधार के लिये उन्हें जिला कृषि अधिकारी कार्यालय जाना पड़ता है। त्रुटियों को सही कराये जाने के बावजूद पोर्टल पर डाटा अपडेट होने में महीनों लग जा रहे हैं। कई ऐसे किसान हैं जिनको ऑन लाइन सही डाटा भरने के बाद भी किसान सम्मान निधि की एक भी किश्त नहीं मिली। इससे किसान योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं।
विधायक ने कहा कि एक कमेटी गठित कर  तहसील स्तर पर किसान सम्मान निधि में ऑन लाइन डाटा सुधार की व्यवस्था बनाई जाय और उसे वेबसाइट पर अपलोड करा दिया जाय, जिससे सभी किसानों को इस महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना का लाभ मिल सके। यह जानकारी विधायक संजय प्रताप जायसवाल के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार