बाल कल्याण समिति ने नवजात अनाथ को दी विदाई

                           (नीतू सिंह) 

बस्ती (उ.प्र.) । बाल कल्याण समिति बस्ती के कार्यालय में सोमवार को अनाथ नवजात शिशु को विदाई दी गई। अध्यक्ष प्रेरक मिश्र के नेतृत्व में शिशु के उपयोग में आने वाली वस्तुएं प्रदान कर शुभकामनाएं दी गई। बीते 26 नवंबर को वाल्टर गंज थाना क्षेत्र में एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में फेंका हुआ पाया गया था, जिसे चाइल्ड लाइन के द्वारा बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया था। सीडब्ल्यूसी ने इसका काल्पनिक नाम विकास रखा है।

शिशु के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। समय-समय पर सीडब्ल्यूसी के सदस्य और अध्यक्ष शिशु के देख रेख के लिए अस्पताल आ जा रहे थे। आज शिशु के स्वस्थ होने पर विधिक कार्यवाही के पश्चात उसे शिशु गृह भेजा गया है । इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजना के अनुसार कोई भी शिशु, बालक - बालिका अनाथ नहीं है। उसे सम्पूर्ण सहयोग उपलब्ध कराया जाना हमारी प्राथमिकता है। अज्ञात शिशु काल्पनिक नाम विकास को सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष प्रेरक मिश्र, सदस्य मंजू त्रिपाठी, संतोष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव एवं गोवर्धन गुप्ता ने दूध, दूध की बोतल, पाउडर, तेल, जूता मोजा जैसी आवश्यक सामग्री भेंट स्वरूप प्रदान की गईं। इस मौके पर चाइल्ड लाइन की सदस्य प्रियंका चौधरी एवं चंदन शर्मा आदि मौजूद रहे ।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर