दोहरे चरित्र की है भाजपा : आफताब ने कुशल तिवारी और जय चौबे की साठगांठ का आरोप

                          (के. के. मिश्र) 

सन्त कबीर नगर। जनपद मुख्यालय धौरहरा के निकट एक निजी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बहुजन समाज पार्टी के प्रभारी आफताब आलम उर्फ गुड्डू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दोहरे चरित्र की है । आगामी सरकार बहुजन समाज पार्टी की बनेगी।

आफताब आलम ने कहा कि जनता को धोखा देकर अपने उल्लू सीधा करने मे लगे दो बार सांसद रह चुके कुशल तिवारी व जय चौबे दोनो लोग सांठगांठ में हैं। जनता ऐसे व्यापारियों से सतर्क रहे । समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों मिले हुए है । मै बसपा का प्रभारी हूं, मै किसान हूं। यहां निजी स्वार्थ का विकास हुआ है और मैं खलीलाबाद का विकास चाहता हूं । विकास के मुद्दे पर ही पार्टी के दिशा निर्देश पर विधानसभा का चुनाव लड़ूंगा । जनपद के जर्जर सड़कों की हालत देखने के बाद अपने आप यहां का विकास बयां हो जाता है। शिक्षा स्वास्थ्य सड़क मेरी पार्टी बसपा की नीतियों में है और हम लोग इसी पर विश्वास करते हैं।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार