सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 की मौत

 

                          (विशाल मोदी) 

चेन्नई। तमिलनाडु के कुन्नूर में आज बुधवार सुबह सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस चौपर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत भी पत्नी मधुलिका रावत के साथ मौजूद थे। हेलिकॉप्टर सवार लोगों को बचाने के लिए अभियान जारी है। वायुसेना ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गये हैं। इस बीच तमिलनाडु के वन मंत्री के. रामचंद्रन ने दुर्घटना में 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मैं सीएम के आदेश पर यहां आया हूं। हेलिकॉप्टर में सवार 14 लोगों में 5 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 2 लोगों की हालत गंभीर है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फिलहाल सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी की हालत के बारे में कोई अपडेट सेना की ओर से नहीं दिया गया है।

सूत्रों ने कहा कि हेलिकाप्टर में 14 लोग सवार थे। शेष सात लोगों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। खबर के मुताबिक एक लेक्टर सीरीज में हिस्सा लेने के लिए बिपिन रावत जा रहे थे। एयरफोर्स ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि यह चौपर Mi-17 सीरीज का था, जो सुबह हादसे का शिकार हो गया। हादसे की वजह की जांच का आदेश एयरफोर्स की ओर से दिया गया है। हादसे के बाद का जो वीडियो सामने आया है, उसमें चौपर पूरी तरह से जलकर खाक हुआ दिख रहा है। ऐसे में यह भीषण हादसा तमाम आशंकाओं को भी जन्म देता है।
फिलहाल लोगों को बचाने का काम चल रहा है, लेकिन सैन्य सूत्रों से इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि किन लोगों को बचा लिया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक चौपर तमिलनाडु के वेलिंगटन में स्थित डिफेंस सर्विसेज कॉलेज जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद भीषण आग लग गई। कहा जा रहा है कि धुंध छाई होने के चलते यह हादसा हुआ है। हेलिकॉप्टर जिस इलाके में गिरा है, वह जंगल का क्षेत्र है।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर