भानपुर में 160 जोड़ों का सामूहिक विवाह, प्रभारी मंत्री मोती सिंह, संजय जायसवाल, संजय चौधरी और सीडीओ ने दिया आशीर्वाद

                           (शैलेन्द्र पाण्डेय) 

सोनहा (बस्ती) । रूधौली विधानसभा क्षेत्र के भानपुर में आज आश्रम पद्धति विद्यालय बैड़वा माता मंदिर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के 160 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। इनमें 14 मुस्लिम जोड़ोें का निकाह विधि विधान से हुआ। प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप उर्फ मोती सिंह, विधायक संजय प्रताप जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार प्रजापति, ब्लाक प्रमुख यशकान्त सिंह, जटाशंकर शुक्ल, प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह आदि ने नव विवाहित जोड़ों को उपहार देकर उनके सुखद जीवन की कामना किया। वैदिक मंत्र और निकाह के बीच 160 जोड़े एक दूजे के हो गये। ढोल, नगाड़ा, वैदिक मंत्र के बीच बाराती और घराती दोनों उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज में रचनात्मक बदलाव ला रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्ग दर्शन में अनेक गरीब परिवारों के लिये सामूहिक विवाह एक अवसर है और नये जोड़ों को सरकार की ओर से उपहार के साथ ही नकद धनराशि भी दिया जा रहा है जिससे वे अपना जीवन व्यवस्थित ढंग से चला सके। क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल की सराहना करते हुये कहा कि वे मेरे पुत्र जैसे हैं, क्षेत्र की जनता उन्हें तीसरी बार विधायक बनाकर विधानसभा में भेजेगी।
विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि पिछले साढे चार वर्ष के भीतर विधानसभा क्षेत्र में अनेक सामूहिक विवाह सम्पन्न हुये और लोग मुख्यमंत्री जी की इस योजना से खुश है। कहा कि गरीब परिवार विवाह सम्पन्न कराने में आर्थिक रूप से टूट जाते थे। सामूहिक विवाह मण्डप में जो खुशियां दिख रही है यह नये जोड़ों के जीवन में हमेशा बनी रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि भाजपा अपने कल्याणकारी योजनाओं के बूते पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार प्रजापति ने शासन के योजनाओं की जानकारी दी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जयेश प्रताप जायसवाल, मनोज सिंह, विजय उर्फ राजू पाण्डेय, महेश सिंह, महेन्द्र सिंह, मन्टू पाठक, मोनू पाठक, विपिन जायसवाल, बब्बू सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी, मगन शुक्ल, विकास शर्मा, प्रिंस जायसवाल, सुशील चौधरी, राजू पाण्डेय के साथ ही भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। यह जानकारी विधायक संजय प्रताप के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर