बस्ती पुलिस में 13 तबादले

 

                        (संतोष दूबे) 

बस्ती (उ.प्र) । पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा तेरह उप निरीक्षकों के स्थानांतरण किये हैं। जिनमें शहर के रौता और सिविल लाइन के चौकी प्रभारी भी शामिल हैं।

उक्त तबादले में उप निरीक्षक संजय कुमार यादव को चेकपोस्ट अमहट घाट थाना कोतवाली से प्रभारी चौकी सिविल लाइन थाना कोतवाली बनाया गया है। थाना नगर में तैनात रहे उप निरीक्षक विनोद सिंह को शहर कोतवाली की रौता पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक गौरव सिंह को प्रभारी चौकी सिविल लाइन थाना कोतवाली से वरिष्ठ उप निरीक्षक परसरामपुर बनाया गया है। रौता पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह को चेक पोस्ट अमहट घाट भेजा गया है। उप निरीक्षक हरि राय को पुलिस लाइन से थाना नगर और उप निरीक्षक मिथलेश कुमार मिश्र को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर रूधौली भेजा गया है। उप निरीक्षक विन्ध्याचल प्रसाद को पुलिस लाइन से थाना पुरानी बस्ती और उप निरीक्षक राजीव सिंह को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली भेजा गया है।
महिला उप निरीक्षक रीमा सिंह को पुलिस लाइन से महिला थाना, डॉयल 112 में तैनात रहे तीन उप निरीक्षक प्रेमशंकर शुक्ल को थाना पैकोलिया, उप निरीक्षक रमाकांत यादव थाना छावनी और उप निरीक्षक शैलेन्द्र नाथ पाण्डेय थाना दुबौलिया भेजा गया है। इसी क्रम में उप निरीक्षक नन्दलाल सरोज को थाना कोतवाली से थाना छावनी भेजा गया है।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर