ई. वीरेन्द्र मिश्र ने भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा 12650 नये सदस्यों की सूची

                             (नीतू सिंह) 

बस्ती (उ.प्र.)। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। रविवार को कप्तानगंज विधानसभा से भाजपा के वरिष्ठ नेता इंजीनियर वीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने 12,650 नए सदस्यों की सूची पार्टी जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल को सौंपा।

नये मतदाताओं की सूची प्राप्त करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बूते पार्टी पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के उत्थान के लिये भाजपा अनेक कल्याणकारी योजनाओं का जमीनी धरातल पर क्रियान्वयन कर रही है। बस्ती को यदि मुण्डेरवा चीनी मिल मिला तो गोरखपुर में खाद कारखाना शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 40 वर्षो से लम्बित सरयू परियोजना का लोकार्पण किया इससे बस्ती के किसानों को भी भरपूर फायदा होगा। महेश शुक्ल ने कहा कि कार्यकर्ता जन-जन तक पार्टी के नीति, कार्यक्रम को लेकर जाय और बतायें कि श्रीराम जन्म भूमि निर्माण तेज होने के साथ ही काशी में बाबा विश्वनाथ धाम का काया कल्प हो गया। यही नहीं बस्ती में भी सभी महत्वपूर्ण मंदिरों का जीर्णोद्धार हुआ और विद्यालयोें का कायाकल्प कराया गया है। कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की रीढ है।

इस अवसर पर कप्तानगंज विधानसभा के विधानसभा प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी, मंडल प्रभारी सरोज मिश्रा , मंडल प्रभारी सुखराम गौड , अनिल उपाध्याय,शिवम त्रिपाठी, विवेक मिश्रा, हर्षित चतुर्वेदी, सूरज राजभर, मुन्ना सिंह, पिंटू गौड, अम्बरीष तिवारी एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार