महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच है 1090 : राजेश मोदक

                              (नीतू सिंह) 

 बस्ती (उ.प्र.) । महिलाओं के साथ-साथ पुरूषों को भी महिला अधिकार एवं कानून की जानकारी होनी चाहिए। इससे महिलाओं के प्रति अपराध को रोकने में सहायता मिलेगी। 1090 महिलाओं के विशेष रुप से बनाया हेल्प लाइन न. है, जहां महिलाओं की पहचान गोपनीय रखते हुए महिला अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा ही उनकी समस्या सुनी जाती है और त्वरित सहायता मुहैय्या कराई जाती है। इस तरह यह हेल्प लाइन महिलाओं, लड़कियों के लिए एक सुरक्षा कवच है।

 उक्त विचार पुलिस महानिरीक्षक राजेश मोदक डी राव ने व्यक्त किया। वे कोतवाली में 1090 महिला हेल्प लाईन संबंधी एल.ई.डी. प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के मौके पर समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि प्रचार वाहन शहर एंव ग्रामीण क्षेत्र में जायेंगा तथा लोगों को महिलाओं के अधिकारों के प्रति सजग करेंगा। उन्होने निर्देश दिया है कि जनपद के सभी इण्टर कालेज में भी इस वाहन को भेजा जाय ताकि वहां पढ़ने वाले छात्र - छात्राओं को जागरूक किया जा सके।

  पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं संग होने वाले अपराध पर नियत्रंण के सम्बन्ध में जारी हेल्प लाइन नम्बर 1090 पर कोई भी महिला काल करके अपनी समस्या बता सकती है। उसके द्वारा दी गयी सूचना को गोपनीय रखते हुए तत्काल कार्यवाही करायी जायेंगी। उन्होने बताया कि एक वाहन जिले में तथा एक वाहन मण्डल के अन्य जिलों में संतकबीर नगर तथा सिद्धार्थनगर संचालित की जायेंगी।

 उन्होने कहा कि एल.ई.डी. वैन में डिजिटल सामग्री के माध्यम से कॉलेज, विद्यालय, चौराहे, बाजार आदि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिला सहायता/जागरुकता हेल्प लाइन नम्बर 1090 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा । इसके द्वारा डिजिटल विडियो सामग्री के माध्यम से बालिकाओं/महिलाओं को उनके अधिकार व उनकी आत्म सुरक्षा के सम्बन्ध में भी जागरुक किया जायेगा । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर शक्ति सिंह, प्रधानाचार्य नीलम सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राधेश्याम राय, थानाध्यक्ष महिला थाना भगवन्ती पाण्डेय, मो. अकरम, प्रधानाचार्य कस्तूरबा गांधी विद्यालय माधुरी तिवारी, ममता सिंह, प्रधानाचार्य बेगम खैर इण्टर कॉलेज व जनपद बस्ती की सम्मानित महिलाएं तथा छात्र - छात्रायें उपस्थित रहे।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार