बस्ती : ब्लॉक रोड पर पिटाई से युवक की मौत मामले में एक गिरफ्तार

                            (संजीव पाण्डेय) 

 बस्ती (उ.प्र.) । स्थानीय शहर के ब्लॉक रोड पर कल सायं आपसी कहा-सुनी के दौरान मारपीट में हुई युवक की मौत के मामले में नामजद युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि कल बरसाती किराना की दुकान पर दुकानदार सायम चौधरी पुत्र हरि प्रसाद चौधरी एवं राजेन्द्र पुत्र सुभावन बढ़ई के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी बीच सायम ने डण्डे से राजेन्द्र की पिटाई कर दी, और वह मरणासन्न हो गया। उसे गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में सुभावन ने असं. - 410 / 2021 भादवि की धारा 304 के अन्तर्गत सायम व एक अन्य अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। जिसे पुलिस ने पटेल चौक हरदिया रोड से गिरफ्तार कर लिया और आला कत्ल के रुप में डण्डा भी बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राधेश्याम राय, वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेन्द्र नाथ थाना कोतवाली जनपद बस्ती, उ.नि. प्रदीप कुमार सिंह एवं कां. अमित गौड़ शामिल रहे।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर