हरीश द्विवेदी ने सांसद खेल महाकुम्भ प्रचार वाहन को दिखाई हरी झण्डी

                            (घनश्याम मौर्य) 

 बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । सांसद हरीश द्विवेदी द्वारा एलईडी प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि आगामी 13 नवंबर से 21 नवंबर तक खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न खेलों के प्रतिभागी शामिल होंगे।

सांसद ने कहा कि जिले की खेल प्रतिभाओं को एक अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा जहां वे अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे तथा आगे चलकर प्रदेश एवं देश स्तर पर खेलों के क्षेत्र में जनपद का नाम ऊंचा करेंगे। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद शुक्ल, पवन कसौधान, प्रमोद कुमार उर्फ गिल्लम चौधरी, नितेश शर्मा, ओमजी पाण्डेय, आकाश शुक्ला, सत्येंद्र सिंह भोलू, अनूप पाण्डेय तथा वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर