बस्ती : टीईटी साल्वर गैंग के पांच गुर्गे गिरफ्तार

 

                          (विशाल मोदी) 

 बस्ती (उ.प्र.) । टीईटी परीक्षा के साल्वर गैंग के तार बस्ती से भी जुड़े है। उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में पैसे लेकर पेपर आउट कराने, उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराने, अन्य माध्यमों से नकल कराने वाले गिरोह के पांच गुर्गों को लालगंज पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 5 मोबाइल बरामद किए हैं। जिनकी गैलरी में सॉफ्ट कापी के रुप में यूपी टीईटी परीक्षा-2021 के मूल प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी मिली।

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में गौर थाना क्षेत्र के माझा मानपुर निवासी आनन्द प्रकाश यादव, जगदीश यादव, कोतवाली थाना क्षेत्र के मुण्डेरवा निवासी विनय कुमार, लालगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव निवासी सत्येन्द्र सिंह उर्फ सोनू , अजीत यादव उर्फ धर्मेन्द्र यादव शामिल हैं। इन्हें लालगंज थाना क्षेत्र के गौरा घाट पुल से गिरफ्तार किया गया। इस गिरोह में संलिप्त लोगों को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर इनकी गिरफ्तारी की गई है। अभी पूछताछ में इस गिरोह से जुड़े कई अन्य के नामों का खुलासा होने की उम्मीद है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लालगंज उमाशंकर त्रिपाठी, प्रभारी एंटी नारकोटिक्स टीम उ0नि0 श्री योगेश सिंह, उ.नि. मुकुन्द त्रिपाठी, आरक्षी किशन सिंह, बृजभूषण सिंह, महिला आरक्षी गुन्जन यादव थाना लालगंज, मुख्य आरक्षी महेन्द्र यादव, आरक्षी सर्वेश नायक एवं रमेश कुमार गुप्ता एंटी नारकोटिक्स टीम बस्ती एवं सर्विलांस सेल के आरक्षी सत्येन्द्र सिंह शामिल रहे। पकड़े गए सभी के खिलाफ लालगंज थाने में मुअसं. - 269 / 2021 आईपीसी की धारा 420, 120 बी, धोखाधड़ी, आईटी एक्ट की धारा 66 डी तथा सार्वजनिक परीक्षा नियंत्रण अधिनियम की धारा 4 / 10 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

           ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर