सांसद खेल महाकुम्भ : हरीश द्विवेदी ने जागरूकता के लिए किया पैदल मार्च

                          (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.) । तेरह नवम्बर शनिवार से इक्कीस नवम्बर रविवार तक होने वाले सांसद खेल महाकुम्भ के प्रति जागरूकता के दृष्टिगत शहर में आज लाल बहादुर शास्त्री चौक से गांधीनगर होते हुए रोडवेज तिराहे तक खिलाड़ी और युवाओं द्वारा पैदल मार्च किया गया। सबके हाथ मे झंडा था और भारत माता की जयकार के साथ कतार में चलते रहे। इसी के साथ लोगों को कार्यक्रम में आने को लेकर आमन्त्रित किया गया। इस पैदल मार्च की अगुवाई स्वयं सांसद हरीश द्विवेदी ने किया।

सांसद खेल महाकुंभ में उद्घाटन सत्र के लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन सुनिश्चित हुआ है। जिसके लिए लगातार तमाम कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक जन जागरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में सांसद हरीश द्विवेदी ने प्रचार वैन को हरी झंडी रवाना किया। सांसद हरीश द्विवेदी ने बताया कि इस खेल महाकुम्भ से अधिक लोगो को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। तेरह नवम्बर को इस सांसद खेल महाकुम्भ का उद्घाटन देश के यशश्वी गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम से करेंगे। केडीसी ग्राउण्ड से लोगो को संबोधित करेंगे। जिसके निमित्त तैयारी युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर से आगमन हो रहा है। यह खेल महाकुंभ बस्ती के युवाओं के लिये प्रेरणा बनेगा। इसको ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे है।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक पवन कसौधन, गिल्लम चौधरी, यशकांत सिंह, दयाशंकर मिश्रा, आकाश शुक्ल, राकेश श्रीवास्तव, आकाश शुक्ल, अमृत कुमार वर्मा, नितेश शर्मा, प्रदीप दुबे, अनूप खरे, दुष्यन्त सिंह, दीपक सोनी, अश्वनी उपाध्याय, आदित्य श्रीवास्तव, अंकित पाण्डेय, अमरेश चंद्रा, राजू पाण्डेय, सतेन्द्र सिंह भोलू, जेडी मिश्रा, पप्पू शुक्ल, अरविंद पाल, कुन्दन लाल वर्मा, प्रफ्फुल श्रीवास्तव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर