बस्ती रजिस्ट्री आफिस में की गई ई स्टाम्प की व्यवस्था : एआईजी

                         (घनश्याम मौर्य) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । स्थानीय बस्ती सदर के सब रजिस्टार कार्यालय में ई स्टाम्प की व्यवस्था की गई है। यहां से किसी भी मूल्य का स्टाम्प उचित दर पर प्राप्त किया जा सकता है। यह जानकारी एआईजी स्टाम्प मनोज कुमार शुक्ल ने दी है।

उन्होंने बताया कि ई-स्टाम्प वेंडरों द्वारा अधिक मूल्य लिए जाने की शिकायत पर यह व्यवस्था लागू की गई है। आगे चलकर अन्य तहसीलों में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी। सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने बताया कि स्टॉक होल्डिंग कॉर्पाेरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा पूरे प्रदेश में ई-स्टाम्प व्यवस्था संचालित है। सरकार द्वारा पंजीकृत स्टाम्प वेंडरों को ई - स्टाम्प बेचने हेतु अधिकृत किया गया है। वर्तमान में छोटे व बड़े किसी भी मूल्य के स्टाम्प प्राप्ति में कोई समस्या नहीं है।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर