बस्ती : ब्लॉक रोड पर मामूली विवाद में मारपीट, युवक की मौत

                            (विशाल मोदी) 

 बस्ती (उ.प्र.) । स्थानीय शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्लॉक रोड पर युवकों के बीच मामूली विवाद पर हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर ली है। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है।

 घटना ब्लॉक रोड पर बरसाती किराना की दुकान पर हुई बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आज सायं करीब सात बजे रौतापार निवासी सुभावन बढ़ई का लड़का करीब बाईस वर्षीय राजेन्द्र किसी काम से बरसाती किराना की दुकान पर गया था। चर्चाओं के अनुसार राजेन्द्र नशे में था। वहां किसी बात पर दुकानदार से झगड़ा हो गया और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि दुकानदार दोनों भाईयों ने लाठी डण्डे से राजेन्द्र की पिटाई कर दी। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी एवं क्षेत्राधिकारी शक्ति सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी गई है।
  दोनों आरोपी युवक फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। बता दें कि जिन दो युवकों पर पिटाई का आरोप है, वे हरिप्रसाद चौधरी के बेटे हैं और इन्हीं की बरसाती किराना नाम से दुकान है।

    -   -   -   -   -   -   -   -   -   -   -   -   - 

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार