बस्ती : बनकटी में मिली कोविड पाजिटिव महिला

 

                          (नीतू सिंह) 

बस्ती (उ.प्र.) । जिले के बनकटी ब्लॉक के बसौढ़ी गांव की आशा कार्यकर्ता संगीता गुप्ता की सूझबूझ से कोविड मरीज की समय से पहचान हो सकी। रिश्तेदारी में आई संतकबीर नगर जिले की महिला में कोविड के लक्षण मिलने पर आशा ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पर जाकर अन्य जांच के साथ ही कोविड जांच कराने की भी सलाह दी थी। आरटीपीसीआर जांच में महिला कोविड पॉजिटिव मिली।

महिला का संतकबीरनगर जिले के कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। आशा संगीता गुप्ता ने बताया कि 65 वर्षीय महिला की गांव में रिश्तेदारी है। कुछ दिन पूर्व वह गांव आई थी। उसे बुखार, खांसी व सांस फूलने की समस्या थी। इस बात की जानकारी जब उसे हुई तो सबसे पहले वह खुद उस महिला को देखने गई। महिला को गंभीर समस्या थी। प्रथम दृष्टया उसमें टीबी या कोविड दोनों की आशंका को देखते हुए परिजनों से महिला की जांच कराने का सुझाव दिया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में 22 नवंबर को उसके बलगम व कोविड की जांच हुई। इसी के साथ बीपी व कई अन्य तरह की जांच हुई। अन्य जांच की रिपोर्ट तो निगेटिव आई, लेकिन कोविड की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार