स्वनिधि दीपोत्सव बस्ती में सर्वाधिक बिक्री करने वाले सम्मानित

                            (विशाल मोदी) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । स्वनिधि दीपोत्सव मेले में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, स्टाल एवं स्ट्रीट वेण्डर द्वारा अपने सामानों की भरपूर बिक्री की गयी। उक्त जानकारी सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने दी है। उन्होने बताया कि 05 सर्वाधिक सामानों की बिक्री करने वाले स्टाल के अध्यक्ष को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया। इसमें गुलदस्ता बनाने वाली पुष्पा देवी, जूता चप्पल बनाने वाली सुनीता देवी, स्टीविया वासिंग पाउडर स्टाल के झीका सिंह, फर्नीचर के अमजद राव तथा राजेश कैटरर्स राजेश द्वारा सर्वाधिक बिक्री की गयी। एनआरएलएम के अन्तर्गत पूनम देवी द्वारा जूता चप्पल, संगीता देवी द्वारा दीया एवं मूर्ति, उर्मिला द्वारा स्कूल ड्रेस, राधवती द्वारा बैग, गुलदस्ता, सिंगार, झालर, मीना सिंह का चप्पतल, किसमती द्वारा दोना पत्तल की बिक्री की गयी।

  इसके अलावा कुंजन देवी द्वारा दोना पत्तल, सालमा शगुन द्वारा सुजनी, सुनीता देवी द्वारा जूता चप्पल, चन्द्रावती द्वारा बेकरी, चन्द्रा देवी द्वारा मोमबत्ती एंव अगरबत्ती, साधनापाल द्वारा सिरका, अचार, मुरब्बा, मीना देवी द्वारा अगरवत्ती, शीला देवी द्वारा सत्तू, पुष्पा देवी द्वारा गुलदस्ता, राधा देवी द्वारा होजरी, रेखा देवी द्वारा पापड़, तिलौरी की बिक्री की गयी। सीडीओ ने बताया कि खादी ग्रामोद्योग विभाग के अमजदराव द्वारा फर्नीचर, लेख चन्द्र शर्मा द्वारा बेकरी, समशुद्दीन द्वारा साड़ी, संम्सकमर द्वारा कारपेट, समशुद अंसारी द्वारा कारपेट तथा ब्रम्हानन्द द्वारा अचार, मुरब्बा की सर्वाधिक बिक्री की गयी।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार