बस्ती : सड़क हादसे में पिता पुत्र की दर्दनाक मौत

                         (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.) । शहर में बड़ेबन ओवर ब्रिज की सर्विस रोड पर एक ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। परिणामस्वरूप दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने काफी मसक्कत के बाद आवागमन बहाल कराया।

जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के इमिलियाधीश निवासी करीब साठ वर्षीय राम ललित मिश्र अपने बेटे करीब पैंतीस वर्षीय सतीश के साथ करीब 11 बजे दिन में किसी कार्य से बस्ती आये थे। अचानक बड़ेबन सर्विस रोड पर पीछे से आ रही ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही क्रेन से ट्रक हटाकर बाइक को बाहर निकाला गया।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर