पाकिस्तान जाकर चुनाव लड़ें अखिलेश : हरीश द्विवेदी

                         (विशाल मोदी) 

 बस्ती (उ.प्र.) । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जिन्ना वाले बयान पर कहा कि सलाह दी कि वे उत्तर प्रदेश के बजाय पाकिस्तान में जाकर चुनाव लड़े। भारत के विभाजन के जिम्मेदार जिन्ना का नाम लेने वाले की यहां कोई जरूरत नहीं है।

हरीश द्विवेदी ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि सपा अध्यक्ष ने देश तोड़ने वाले जिन्ना की बराबरी अखंड भारत के रचयिता सरदार बल्लभ भाई पटेल से करके देश का अपमान किया है। उन्हें इस अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए और उत्तर प्रदेश छोड़कर पाकिस्तान से चुनाव लड़ना चाहिए। सपा हमेशा देश तोड़ने की बात करती है, ऐसे दल अथवा उसके मुखिया को देश में राजनीति करने की आवश्यकता नहीं है, आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इनको सबक सिखाएगी।
भाजपा सांसद ने कहा कि भारत कभी भी उस जिन्ना को नहीं माफ कर सकता जिसने देश को बंटवारे का दर्द दिया, मगर बखेड़ा तब खड़ा हो जाता है जब जिन्ना की शान में कोई कसीदे पढ़ देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में सभी वर्ग खुशहाल हैं जब उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार थी तो पूरा प्रदेश दंगों से जूझ रहा था, लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है सबसे दंगा नाम ही समाप्त हो गया है। योगी सरकार में अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर