गुंडा माफियाओं से मुक्त होकर विकास की राह पर उप्र : अमित शाह

                          (विशाल मोदी) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। भारत सरकार गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शिवहर्ष किसान पी.जी. कालेज में 189 करोड़ की 89 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें से 37 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 52 का शिलान्यास हुआ है। इस अवसर पर उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के आने के बाद प्रदेश में विकास के क्षेत्र में परिवर्तन की लहर चली है। अब प्रदेश गुंडा माफियाओं से मुक्त होकर विकास के राह पर चल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उप्र के विकास के लिए हमेशा चिन्तित रहते हैं। उन्होने किसानों, मजदूरों, स्ट्रीट वेण्डर, लधु उद्योगो के लिए अनेक योजनाए संचालित किया। साथ ही किसान सम्मान निधि योजना में 37 हजार करोड़ रूपये किसानों का ऋण मोचन किया गया है। 80 हजार करोड़ रूपये धान एंव गेहॅू की सरकारी केन्द्रो पर खरीद कर किसानों के खातो में भुगतान किया गया है। प्रदेश में 02 करोड 53 लाख 92 हजार किसानों के खाते में 35 हजार करोड़ किसान सम्मान निधि की धनराशि दी गयी है। उन्होने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुयी है। इससे बाहरी उद्योगपतियों ने यहॉ उद्योग स्थापना के लिए निवेश किया है। किसानों के उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने के लिए एमएसपी घोषित किया है। 
 इसके पूर्व भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बस्ती में अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर तथा मशाल जलाकर किया। मशाल उन्होंने राष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा को सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने खेल महाकुंभ के भव्य आयोजन के लिए तथा अधिक से अधिक खिलाड़ियों को इससे जोड़ने के लिए सांसद हरीश द्विवेदी को बधाई दिया। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देश के सभी संसदीय क्षेत्रों में खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों को खेल के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि इसी प्रकार खेल का आयोजन होता रहा तो निश्चित रूप से बस्ती जिले का खिलाड़ी ओलंपिक में स्वर्ण पदक प्राप्त करेगा।
 इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, विधान परिषद सदस्य स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत किया तथा प्रदेश में खेलो के विकास पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि यह खेल महोत्सव प्रधानमंत्री के निर्देशन में पूरे देश में आयोजित हो रहा है। अच्छे प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। यह खेल महाकुम्भ बस्ती के युवाओं को विकास की नयी उचाइया प्रदान करेंगा। उन्होने कहा कि चाहे सांसद खेल महाकुम्भ हो या खेल के मैदान, प्रत्येक जनपद में स्टेडियम की सरकार द्वारा युवाओं को सुविधा प्रदान की जा रही है। ओलम्पिक एवं पैरा ओलम्पिक में विजयी प्रतिभागियों को सरकार द्वारा नकद पुरस्कार तथा सम्मान पत्र देंकर सम्मानित किया गया है।
 इस अवसर पर सांसद हरीश द्विवेदी ने सभी का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर एमएलसी स्वतंत्र देव सिंह, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक दयाराम चौधरी, अजय सिंह, सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ला, संजय प्रताप जायसवाल, रवि सोनकर, नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा, मण्डलायुक्त गोविद राजू एनएस, आईजी राजेश मोदक डी राव, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, संजय राय, अनूप खरे, आशीष शुक्ला, पवन कसौधन, प्रमोद पाण्डेय, अनूप खरे, राजेश पाल चौधरी, विनोद शुक्ल, अमृत कुमार वर्मा, नितेश शर्मा, दुष्यन्त सिंह, आकाश शुक्ल, गिल्लम चौधरी, अनिल पाण्डेय, वैभव पाण्डेय, बृजभूष शुक्ल,अंशुमान शुक्ल, अनिल पाण्डेय, सचिदानंद पाण्डेय, प्रदीप द्विवेदी, राकेश श्रीवास्तव, भावेश पाण्डेय, रोली सिंह, दिवाकर मिश्रा, आशीष शुक्ल, केडी चौधरी, अजय शुक्ल, अखंड सिंह, केडी चौधरी, आशा सिंह, अशोक गुप्ता, दिलीप पाण्डेय, केके सिंह, अरविंद पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद मिश्र ने किया। 

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर