डीएम, सीडीओ व डॉ. श्रेया ने किया शिक्षावाणी मैग्जीन का विमोचन

 

                            (नीतू सिंह) 

बस्ती (उ.प्र.) । शिक्षावाणी मैगजीन का विमोचन तथा नीड टू ओपन थर्ड आई सेमिनार एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जिला अधिकारी सौम्या अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश प्रजापति तथा रिदम अकैडमी की संस्थापिका डॉ. श्रेया द्वारा भव्यता प्रदान की गई। मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के उपरांत खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत ओझा ने जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल को बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक मंडल में आशीष कुमार श्रीवास्तव एसआरजी बेसिक शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप सिंह, तथा सत्या पांडेय और जया सिंह ने बुके तथा अंग वस्त्र प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया। विमल पाण्डेय तथा हरि कृष्ण उपाध्याय ने जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी को बुके भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में पूर्व असिस्टेंट गवर्नर रोटरी क्लब बस्ती महेंद्र सिंह, वर्तमान जिला अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव, फाइनेंशियल एडवाइजर दिलीप गुप्ता, सत्यार्थ प्रकाश मिशन से इंजीनियर धर्म शंकर त्रिपाठी को माल्यार्पण कर तथा मोमेंटो और पुस्तक देकर स्वागत किया गया। संयोजक मंडल से आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया शिक्षावाणी मैगजीन विगत दिनों में कोरोना काल के समय मोहल्ला पाठशाला संचालित कर रहे अध्यापकों के कार्यों का उत्कृष्ट संकलन है। गूगल फार्म के जरिए प्रविष्ठियां मंगाई गईं और एक पुस्तक के रूप में संकलित की गई। यह पुस्तक अलग-अलग विशेषांक के माध्यम से प्रत्येक 4 माह पर प्रकाशित की जाएगी। आगामी विशेषांक टी एल एम विशेषांक होगा, जिसके लिए अध्यापकों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा शिक्षा वाणी मैगजीन एक उच्च गुणवत्ता की मैगजीन है, जिसमें संदर्भित सोपान सभी के लिए कार्य करने की सीख दे रहे हैं और डॉक्यूमेंटेशन कर इस वृहद कार्य को किए जाने के लिए संयोजक मंडल आशीष श्रीवास्तव विमल आनंद और हरि कृष्ण उपाध्याय को बधाई दी और कहा अध्यापकों द्वारा प्राप्त सुझावों को संकलित किया जाए और व्यक्तिगत रूप से उन्हें अवगत कराया जाए, जिससे परियोजना की बैठकों में यह सुझाव अग्रसारित किया जा सके। उन्होंने कहा कि ब्रेनस्टॉर्मिंग क्रियाकलापों का छात्रों के अधिगम को सुदृढ़ बनाने के लिए उपयोग किया जाए।
विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर राजेश प्रजापति ने कहा लेखन कार्य अत्यंत जटिल होता है। अध्यापक अपने छात्रों के पढ़ने पढ़ाने सिखाने के सभी पैटर्न को जानते हैं। जब उनके द्वारा कोई मैगजीन लिखी जाती है तो इसकी उपयोगिता विस्तारित हो जाती है। डॉ. श्रेया स्वीप आइकॉन ने शिक्षा वाड़ी से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा बस्ती में शैक्षिक जागरण के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम सदैव आयोजित होते रहने चाहिए। क्योंकि स्वयं रिदम एकेडमी के संस्थापक के रूप में हैं और रिदम अकैडमी गीत गायन वादन में बच्चों की प्रतिभा को निखारने का कार्य करता है। बेसिक शिक्षा के अध्यापकों से आवाहन किया कि ऐसे बच्चे जो सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रुचि लेते हैं, उनसे व्यक्तिगत मुलाकात कर उन्हें एक सांस्कृतिक मंच प्रदान किया जाएगा और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सभी से सीधे जुड़ने की अपील की।
इस कार्यक्रम में 60 से अधिक विद्यालयों के प्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेश प्रजापति व डॉ. श्रेया द्वारा शिक्षा वाणी पत्रिका मोमेंटो और सम्मान पत्र प्रदान किया गया। सर्वप्रथम संपादक मंडल में आशीष श्रीवास्तव, विमल आनंद एवं हरि कृष्ण उपाध्याय को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में अन्य 60 से अधिक सभी ब्लॉकों के विद्यालयों के प्रतिनिधि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप सिंह द्वारा मैसेंजर ऑफ पीस बनाकर शांति का संदेश दिया। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत ओझा ने आए हुए समस्त अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अनिल कुमार पाण्डेय, राकेश कुमार पाण्डेय, जय प्रकाश श्रीवास्तव, सत्या पाण्डेय, सरोज सिंह, पुष्प लता पाण्डेय, जया सिंह, कंचनमाला त्रिपाठी, महेंद्र कुमार, उधम सिंह, रमेश विश्वकर्मा, भास्कर दुबे, दुर्गेश यादव राम भरत वर्मा, रूपम श्रीवास्तव, अर्चना उपाध्याय, विनय वर्मा, विवेक वर्मा, पूजा शुक्ला, तोशी मिश्रा, पूनम सिंह, मधुलिका सिंह, प्रियंका गुप्ता, आशा त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी एवं स्वरा सहित तमाम लोग सम्मानित हुए। कार्यक्रम का संचालन आशीष कुमार श्रीवास्तव ने किया।

          ➖    ➖    ➖    ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर