सांसद खेल महाकुम्भ के समापन पर बोले अनुराग ठाकुर - बस्ती में खेल और खिलाड़ियों के लिए 50 करोड़ की योजना

 

                         (संजीव पाण्डेय) 

 बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । सांसद खेल महाकुम्भ के समापन एंव पुरस्कार वितरण समारोह को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय खेल एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि शीघ्र ही बस्ती में उच्च तकनीकी सुविधाओंयुक्त इंडोर स्टेडियम की सुविधा खिलाडियों को उपलब्ध होगी। सांसद हरीश द्विवेदी के साथ-साथ वे स्वयं भी इसके लिए प्रयास कर रहे है। सांसद खेल महाकुम्भ के सफल आयोजन पर सांसद को बधाई देते हुए उन्होने कहा कि उप्र सरकार ने ओलम्पिक तथा पैरा ओलम्पिक खेल के पदक विजेताओं को सम्मानित कर तथा नकद पुरस्कार देकर सराहनीय कार्य किया है।


 उन्होंने बस्ती जनपद में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसम्भव मदद देने का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं भी खेलो इंडिया खेलो तथा फिट इंडिया मूवमेन्ट के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते है। उन्होंने कहा कि उप्र के कई जनपदों में खेल का सामान तैयार किया जाता है। इससे उप्र की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी है। विशेष रूप से उन्होने मेरठ में तैयार किये जा रहे क्रिकेट के बल्लों का उल्लेख किया। प्रदेश के खेल युवा कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में सांसद खेल महाकुम्भ के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बस्ती में खेल एवं खिलाडियों के सुविधाओं विकास के लिए 50 करोड़ रूपये की योजना भारत सरकार को प्रेषित की गयी है। उन्होने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में 03 स्पोर्टस कालेज, 44 स्पोर्टस हास्टल, 2500 खेल मैदान, तरणताल, 36 जनपदों में जिम खोले गये है।
 उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मेरठ में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जायेंगा, जिसमें खेल के साथ-साथ व्यवसायिक शिक्षा भी दी जायेगी ताकि खिलाड़ी अपने पैरों पर खड़े हो सकें। युवा कल्याण विभाग द्वारा 35 हजार युवक एवं महिला मंगल दल को खेल का सामान दिया गया है। ओलम्पिक में मेडल प्राप्त करने वाले खिलाडियों को रू. 42.50 करोड़ तथा पैरा ओलम्पिक में खिलाडियों को रू. 32 करोड़ देकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित करने का कार्य किया है। समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक रवि सोनकर ने सभी खिलाड़ियों को इस खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बधाई दिया तथा निरन्तर आगे बढने के लिए प्रेरित किया। आईजी राजेश मोदक डी राव ने विश्वास व्यक्त किया कि सांसद खेल महाकुम्भ में विजयी प्रतिभागियों को प्राप्त मेडल एंव पुरस्कार उन्हें हमेशा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
 जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि स्पोर्टस एथारिटी आफ इंडिया के अधिकारियों ने सांसद खेल महाकुम्भ का प्रत्येक दिन निरीक्षण किया है तथा विभिन्न खेलों में 48 खिलाडियों का चयन किया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने खिलाडियों का हौसला बढाया। सांसद हरीश द्विवेदी ने पुरस्कार समारोह में सभी का स्वागत करते हुए इस भव्य आयोजन में सहयोग के लिए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया। इस अवसर पर विजयी खिलाडियों को मेडल एंव पुरस्कार दिये गये तथा प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाडियों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा, प्रधानाचार्या नीलम सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ तिवारी, ब्लाक प्रमुख यशकान्त सिंह, पवन कसौधन, प्रमोद पाण्डेय, भावेश पाण्डेय, मंयक श्रीवास्तव, कात्यायनी पाण्डेय, स्थानीय जनप्रतिनिधि संभ्रान्त नागरिक तथा खिलाड़ी उपस्थित रहे। 

           ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर