रूधौली विधायक ने दिव्यांगों में किया 49 मोटराइज्ड सायकिल व कम्बल का वितरण

 

                           (शैलेन्द्र पाण्डेय) 

सोनहा (बस्ती) । रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने आज नगर पंचायत भानपुर के परिसर में 49 दिव्यांगों में चार्जेबल बैटरी द्वारा स्वचालित मोटराइज्ड साईकिल और कम्बल का वितरण किया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांग जन सशक्तिकरण और विधायक निधि के सहयोग से जब 49 दिव्यांगों को मोटराइज्ड साईकिल और कम्बल मिला तो उनके चेहरोें पर मुस्कान थी। विधायक संजय प्रताप ने केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये कहा कि सरकार जन-जन के उत्थान को समर्पित है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन कृषि कानूनों को वापस लिये जाने की घोषणा कर उचित कदम उठाया है। लोकतंत्र में भाजपा सबकी आवाजों को सुनने के साथ ही उन्हें अवसर देने को प्रतिबद्ध है।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि गांव, गरीब, किसान, मजदूर से लेकर भाजपा सभी वर्गो के हित के लिये काम कर रही है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभागीय अधिकारियोें, कर्मचारियों के साथ ही जयेश प्रताप जायसवाल, मनोज सिंह, बब्लू सिंह, नीतेश श्रीवास्तव, विकास शर्मा, अनूप जायसवाल, पिन्टू यादव के साथ ही दिव्यांगों के अभिभावक, स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। यह जानकारी विधायक संजय प्रताप जायसवाल के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत